सामान्य अध्ययन प्रश्न 8
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से तेरहवें वित्त आयोग की सिफारिशों की उल्लेखनीय विशेषताओं में शामिल है/हैं?
- वस्तु एवं सेवा कर के लिए एक रूपरेखा, और प्रस्तावित रूपरेखा के पालन से जुड़ा मुआवज़ा पैकेज।
- अगले दस वर्षों में लाखों रोज़गारों के सृजन के लिए भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश के अनुरूप एक रूपरेखा।
- केंद्रीय करों की निर्धारित हिस्सेदारी को स्थानीय निकायों को अनुदान के रूप में हस्तांतरण। नीचे दिए गए कोडों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें।
विकल्प:
A) केवल 1
B) 2 और 3
C) 1 और 3
D) उपरोक्त सभी
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C