सामान्य अध्ययन प्रश्न 95
प्रश्न: कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने 1939 में सात प्रांतों में इस्तीफा दे दिया, क्योंकि
विकल्प:
A) कांग्रेस अन्य चार प्रांतों में मंत्रिमंडल नहीं बना सकी।
B) कांग्रेस में वामपंथी धड़े का उदय होने से मंत्रिमंडलों का कार्य संचालन असंभव हो गया।
C) अन्य प्रांतों में व्यापक सांप्रदायिक अशांति फैल गई।
D) उपर्युक्त [a], [b] और [c] में से कोई भी कथन सही नहीं है।
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
समाधान:
- व्याख्या [d] कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने 1939 में इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश सरकार ने कांग्रेस या किसी अन्य भारतीय राजनीतिक दल से बिना कोई चर्चा किए, भारत को धुरी शक्तियों के विरुद्ध युद्धरत घोषित कर दिया था।